BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 4:52 pm
KHABAR : जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश, कुल 26 समस्याओं को लेकर पहुंचे आवेदक, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में कुल 26 आवेदन आए।
जनसुनवाई में आवेदिका वली पति स्व.करणसिंह मुनिया निवासी टमेरिया तहसील पेटलावद ने बताया कि उनके पति करणसिंह मुनिया की मोरवी गुजरात में टाइल्स निर्माण में मजदूरी का कार्य करते समय दीवार गिरने से मृत्यु हो गई। प्रार्थी महेंद्र सुभाषचन्द्र पंचाल निवासी सदर बाजार कल्याणपुरा ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे एक गरीब परिवार से है एवं वाल्व की बीमारी से ग्रसित है, प्रार्थी के पास उतने पैसे नहीं है कि वे ओपरेशन करा सके । प्रार्थी प्रकाश पिता कैलाश डामोर निवासी पिपलिया ने आवेदन में बताया कि उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र सोमराज डामोर की टंकी में गिरने से मृत्यु हो गई। अत: आवेदकों द्वारा आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिए जाने हेतु आवेदन दिया गया।
आवेदक रमेश पिता मड़ीया भूरिया निवासी ग्राम मोहनपुरा विकासखण्ड पेटलावद द्वारा बताया गया कि शासन की पशुसेट योजना में पशुसेट प्राप्त करनें के लिए उनके द्वारा वर्ष 2020-21 में आवेदन किया गया था, आवेदन स्वीकृत हो गया है परन्तु पंचायत के सरपंच-सचिव द्वारा प्रार्थी को कहा गया कि इस योजना की राशि यदि खातें में डालना हैं तो 15000 (अक्षरी पन्द्रह हजार रूपयें) लगेंगे, प्रार्थी ने सरपंच-सचिव नाथू भूरीया, शांतिलाल भूरीया को पैसे दे दिए, परन्तु अभी तक प्रार्थी के खातें में पशुसेट योजना की स्वीकृत राशि जमा नहीं करवाई जा रही हैं और पैसो की मांग की जा रही हैं। अतः प्रार्थी ने उचित पशुसेट की स्वीकृत राशि खातें में जमा करवाने के संबंध में उचित आदेश संबंधित पंचायत आदि को देने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया।
ग्राम पंचायत माकनकुई के सरपंच, उपसरपंच एवं सचिव द्वारा बताया कि ठेकेदार द्वारा बिना पंचायत में बताए नलजल योजना अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण गाँव के बीच में करने के स्थान पर एक तरफ किया जा रहा है, अतः टंकी का निर्माण कार्य बंद करवाकर गाँव के बीच में टंकी का निर्माण करवाने हेतु आवेदन दिया गया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आशा परमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE