BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 5:14 pm
REPORT : जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें, अधिकारियों को कलेक्टर जैन ने दिए निर्देश, जनसुनवाई में 48 लोगों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एडीएम नेहा मीना ने जनसुनवाई करते हुए-48 लोगों से रूबरू होकर,उनकी समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहू, एसडीएम नीमच डॉ.ममता खेडे, जावद एसडीएम राजकुमार हलदर, मनासा एसडीएम पवन बारिया सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में पिपलियाबाग के बाबुलाल भील ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम दर्ज कर, योजना का लाभ दिलवाने, ग्राम लखमी की अंशीबाई ने विपक्षी द्वारा गाली-गलौच करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, कुम्‍हारागली नीमच के सुबोध कुमार ने अतिक्रमण हटवाने, मनासा के तेजपाल भील ने गिरवी भूमि को विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, तारापुर के कन्‍हैयालाल ने भूमि राजस्‍व निकार्ड में दर्ज करवाने एवं मजिरिया के देवराज, शायरीबाई भील ने आपसी विवाद का राजीनामा करवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।

इसी तरह ग्राम पंचायत छायन के रघुनाथसिंह, चौधरी मोहल्‍ला नीमच सिटी के राजेन्‍द्रसिंह चौधरी, खजुरिया के रतनलाल ब्राहमण, खात्‍याखेडी के मदनलाल मीणा, ग्राम मालिया के प्रेमसिंह परिहार, दुदरसी के राधेश्‍याम बैरागी, चन्‍दन चौक निम्‍बाहेडा की पन्‍नीबाई बैरवा, किलेश्‍वर रोड नीमच की सीताबाई नायक एवं पालसोडा के शिवनारायण मेघवाल, आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत कर, अपनी समस्‍याएं सुनाई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE