BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 5:15 pm
KHABAR : नीमच सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में आज दिनांक 26 दिसम्बर को मनाया राष्ट्रीय वीर बाल दिवस, पढे़ खबर  

Share On:-

नीमच। सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में आज दिनांक 26 दिसम्बर राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष  सभा का आयोजन कर गुरु गोविन्दसिंह के दो छोटे साहिबजादों के जीवन परिचय और उनकी गाथा पर चर्चा की गई। सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत कई स्मृति में नन्हें विद्यार्थियों द्वारा बाल नाटिका प्रस्तुत की गई विशेष सभा को संबोधित  करते हुए प्राचार्य किशोरसिंह जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के उन वीर बालकों को याद करना है जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया। वीर बाल दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन बच्चों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। हमें चाहिए कि हम सभी बच्चों  में देशभक्ति की भावना जाग्रत करें। उप प्राचार्य महेश शर्मा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह  के छोटे बेटों जोरावरसिंह और फतेहसिंह को मुगलिया फौज के सेनापति वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। यह दिन गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों को समर्पित  है। इन्होने धर्म के लिए खुद को बलिदान कर दिया लेकिन बर्बर मुगलों के सामने घुटने नही टेके। इस अवसर पर प्रभारी  माध्यमिक वंदना जायसवाल, प्राथमिक प्रधान अध्यापिका मंजुला धीर सहित सम्पूर्ण स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन गतिविधि प्रभारी सुनीता पाटीदार ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE