BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 5:21 pm
KHABAR :  विधायक भाटी एवं प्रधान सम समिति सोढ़ा के आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य आगाज, ग्रामीणों ने विकसित यात्रा रथ का किया स्वागत, पढे़ भौम सिंह सोलंकी की खबर

Share On:-

जैसलमेर। पंचायत समिति सम के ग्राम पंचायत कनोई व सम में जैसलमेर विधायक  छोटूसिंह भाटी एवं प्रधान सम समिति तनसिंह सोढ़ा के आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आगाज हुआ वहीं ग्रामीणों ने विकसित यात्रा रथ का स्वागत किया। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास रथ को लेकर विशेष उत्साह देखा गया वहीं इस यात्रा से गा्रमीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी मिली।


जैसलमेर विधायक भाटी ने ग्रामीणों को विकसित भारत की संकल्प शपथ दिलाते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का जो सपना संजोया है उसको हम सबको मिलकर पूरा करना है। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभ के लिए उनके घर बैठे गंगा आई है एवं वे इसका पूरा लाभ ले। उन्होने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्धेश्य ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं 17 विभागों की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी देना एवं वंचित रहे लोगों का योजना में पंजीयन करना है। उन्होंनंे अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शिविरों में सेवा भाव से कार्य कर वंचितों को योजनाओं से लाभान्वित करावे। उन्होंने इस मौके पर अच्छे कार्य करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान भी किया।


प्रधान सम समिति सोढ़ा ने बताया कि विकास यात्रा के शिविर गा्रमीणों के लिए बहुउपयोगी साबित हो रहे है। इसके साथ ही जो भी लोग केन्द्र सरकार की योजनाओं से अभी तक वंचित रहे है उन्हें लाभ मिल रहा है। तहसीलदार सम भोमाराम ने बताया कि शिविर में लाभार्थीयों से मेरी कहानी- मेरी जुबानी के तहत उनके अनुभवों को सभी के समक्ष साझा किया गया। शिविर में सरपंच के साथ ही अच्छी संख्या में ग्रामीण जन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों का समाजसेवी करीम खॉं ने हार्दिक स्वागत किया।

    
कनोई में आयोजित शिविर के दौरान विकास अधिकारी सम समिति अमित कुमार चौधरी, नायक तहसीलदार सम चतुरसिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी भोजाराम, कंवराजसिंह के साथ ही अच्छी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
    

जैसलमेर विधायक भाटी ने डेढ़ा गा्रम पंचायत में आयोजित शिविर का अवलोकन किया एवं संभागीयों को विकसित भारत की संकल्प की शपथ दिलाई। उन्होनें ग्रामीणों को शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने का भी आह्वान किया। उन्होनें शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छता अभियान में शौचालय के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया वहीं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।


अतिरिक्त विकास अधिकारी टाऊराम ने बताया कि शिविर में सरपंच डेढ़ा भगवानसिंह के साथ ही अच्छी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। तहसीलदार जैसलमेर देशलाराम परिहार ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ोड़ा गांव में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शानदार आयोजन हुआ। ग्रामीणो को अधिकारियों ने उनके विभागों में संचालित कंेन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ ही सरपंच एवं ग्रामीण पुरूष व महिला उपस्थित रहे।
    

इसी प्रकार साकड़ा समिति के ग्राम पंचायत झलारिया व बारठ का गांव में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत जोरदार हुई। विकास अधिकारी रामअवतार यादव ने बताया कि शिविर में योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE