बुढ़ा। ग्राम में तालाब पाल पर सीसी सड़क के बाद अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा द्वारा ओपन जीम प्रदान की गई। जिसका आज मंगलवार को लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा बुढ़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, सरपंच प्रतिनिधि राजेश पाटीदार मंडल महामंत्री गोविन्द कंडारा, भाजपाजन रमेश सेन, रामप्रताप पाटीदार, गोपाल दास बैरागी, सज्जन सिंह, रघुवीर सिंह, मानक लाल टेलर, वजाहत खान, कांतिलाल धनोतिया, घनश्याम राठौड़, सुनील राठौर, दिनेश पाठक देवीलाल पाटीदार एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य दीपक पाटीदार ने किया ।