शाजापुर। पाटीदार समाज के एक युवक की हत्या के मामले में समाजजनों में आक्रोश है। समाज पदाधिकारियों व सदस्स्यों ने वाहन रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इसके बाद एक शिकायती आवेदन पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत को सौपा।
बताया जा रहा है कि सोनू उर्फ सुनील पाटीदार जो की मेडिसिन कंपनी में एमआर का कार्य करता था जो 21 तारीख से लापता था, जिसकी शिकायत परिवार के लोगों ने सलसलाई थाने में दर्ज कराई थी। बावजूद पुलिस उक्त युवक को ढूंढने में नाकामयाब साबित हुई। तीन दिन बाद उक्त युवक का लहुलुहान हालात में एक ढाबे के समीप शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और इनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर आज पाटीदार समाज ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पाटीदार समाज ने सुनील के परिवार को मुआवजा देने की मांग भी रखी है। इस पर एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पाटीदार समाज के लोगों ने उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।