खरगोन। जिले के मेहरजा स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित कार्यक्रम में पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर विचार- विमर्श किया। साथ ही संभागीय एवं जिला निर्वाचन भी संपन्न कराया।
एसोसिएशन के राधेश्याम पाटीदार ने बताया सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद पेंशनर डे मनाया गया, जिसमें संगठन की लंबित मांगों को लेकर विचार- विमर्श के साथ पेंशनरों को आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
आयोजन में प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ जिलेभर के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर शामिल हुए। अंत में पूर्व विधायक रवि जोशी भी पहुंचे और विचार व्यक्त किए।