BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट सभागार में आज दोपहर में.. <<     REPORT : अनुपयोगी व खुले नलकूपों-बोरवेलों को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि उत्पादन.. <<     KHABAR : शंकर नेत्र चिकित्सालय व जिला अस्पताल के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां बगलामुखी मंदिर कोटरा में मनाया.. <<     BIG NEWS : घर का आंगन और खाना खाती महिला, जब पहुंचा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीएसएससीआईवीई भोपाल में अकादमिक.. <<     KHABAR : पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा, भजन-कीर्तन के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बरूखेड़ा और काली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम प्रधान जिला न्यायाधीश ने देखी जेल.. <<     KHABAR : जल संवर्धन और संरक्षण के लिए जन जागरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 6:36 pm
NEWS : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की बैठक, पार्टी पदाधिकारी बुथ प्रंबधन को चुनौती के रूप में ले- मिठ्ठु लाल जाट, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की बैठक श्रीनाथ गार्डन में भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी की अध्यक्षता में हुई। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, कमलेश पुरोहित, आई एम सेठिया थे। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि चुनाव के दौरान जिन जिन कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की एवं पार्टी के साथ  खड़े रहे वो कार्यकर्ताओं ही पार्टी की मुख्य भूमिका में होंगे। जाट ने पदाधिकारियों से कहा कि बुथ पर नये कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ने एवं वोट बढ़ाने के लिए बूथ प्रबंधन पर ध्यान दे। पार्टी पदाधिकारी बूथ प्रबंधन को चुनौती के रूप में लें। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती से ही जीत हासिल होती है, इसलिए हमें पूरी तरह तैयार होकर ही लोगों के बीच जाना होगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें अनवरत कार्य करते रहना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य हुं। राव ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ रहने वाले कार्यकर्ताओ का सम्मान रहेगा। ष्सबका साथष् ष्सबका विकासष् ष्सबका प्रयासष्  ष्सबका विश्ववासष्  के मुल मंत्र से सक्रियता से कार्य करते हुए नरेंद्र मोदी को 2024 में पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी प्रारंभ की भाजपा कार्यकर्ता पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए प्रयास करें। बैठक को डूंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, आईं एम सेठिया, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना, सह संयोजक शिरिष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रधान देवेंद्र कंवर, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेश ईनाणी, गोविंद काबरा, नगर महामंत्री, आशीष सिकलीगर, घनश्याम लोट, शिवप्रकाश मंत्री, छोटु सिंह शेखावत मंचासीन थे। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। तारावती धाकड़ ने गीत का वाचन किया। संचालन नगर महामंत्री छोटूसिंह शेखावत ने किया। बैठक में संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, गोवर्धन जाट, अनंत समदानी तारावती धाकड़, आशा पोखरना, एडवोकेट प्रदीप काबरा, गौरव त्यागी, प्रिंस शर्मा,लाल सिंह डूडी, सिंपल वैष्णव, लोकेश त्रिपाठी,नगर मीडिया प्रभारी लोकेश मिश्रा, विदुषी बीलु,नगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी, नगर मंत्री विष्णु सेन, शिव टेलर, मुकेश घावरी,शान्तनु गुजर,नगर मंत्री दीप्ति चेचानी, नगर कोषाध्यक्ष मुरली बाहेती, नंद किशोर लोहार, नवीन तनेजा, गायत्री राव महेंद्र सिंह राणावत, हरीश गुरुनानी, महेंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE