BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2023, 11:12 am
BIG NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर नगर निकाय कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। आगामी 28 दिसंबर को सिंगोली पहुंचने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार को नगर निकाय द्वारा कार्यालय पर आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद थे।
मंगलवार देर शाम इस आशय की जानकारी देते हुए सीएमओ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी 28 दिसंबर को सिंगोली कस्बे में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
इस कार्यक्रम की भव्यता और उसकी सफलता का दायित्व नगर निकाय को सौंपा गया है, ऐसे में सभी स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों का सहयोग अपेक्षित किया गया है।
मंगलवार दोपहर बाद परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमे यात्रा की भव्यता और उसकी सफलता के लिए सभी विभागों का सहयोग अपेक्षित किया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा कार्यों  का प्रचार प्रसार करने और लोगों को जागरूक करने के तरीकों पर चर्चा की गई।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी, जो आगामी 26 जनवरी तक देश के विभिन्न राज्यों खासकर भाजपा शासित राज्यों में शासन के दिशा निर्देशानुसार निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश के कोने-कोने में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना और लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
बैठक में सीएमओ राजकुमार ठाकुर और नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों के अलावा महिला बाल विकास विभाग और नगर निकाय कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE