मंदसौर। मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा से विधायक जगदीश देवड़ा आज भोपाल से शासकीय वाहन से मंदसौर के लिए निकलेंगे। डिप्टी सीएम देवड़ा के निज सचिव ने उनका अधिकृत दौरा कार्यक्रम जारी किया हैं।
डिप्टी सीएम देवड़ा के निज सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जगदीश देवड़ा आज 27 दिसम्बर 2023 बुधवार को शासकीय वाहन एमपी 02 जेडए 0694 से दोपहर 03 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे। डिप्टी सीएम देवड़ा शाम 06 बजे उज्जैन सर्किट हाउस पहुंचेगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 28 दिसम्बर 2023 गुरुवार को सुबह 08 बजे उप मुख्यमंत्री देवड़ा बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। श्री महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद सुबह 09 बजे देवड़ा उज्जैन से प्रस्थान करेंगे और सुबह 11 बजे जावरा पहुंचेगे। जावरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देवड़ा सुबह 11.30 जावरा से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12.30 बजे देवड़ा मंदसौर पहुंचेगे। मंदसौर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में डिप्टी सीएम शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रात्रि विश्राम भी मंदसौर में करेंगे।