भोपाल। मध्यप्रदेश के 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीएम हाउस को खाली कर दिया। वह लिंक रोड पर 74 बंगला स्थित बी 8 बंगले में शिफ्ट हुए हैं। यहां पत्नी साधना सिंह ने उन्हें तिलक और आरती उतारकर स्वागत किया। इससे पहले शिवराज ने परिवार सहित सीएम हाउस स्थित मंदिर में पूजा की। गोशाला में गोमाता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री आवास में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई भी दी।