कसरावद। तहसील के ग्राम भीलगांव पोस्ट ऑफिस में पदस्थ पोस्ट मास्टर महेश कुमार सेन अपने 44 वर्ष के निर्विवाद कार्यकाल के पश्चात दिनांक 27 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत हुए। इन्होंने भीलगांव में ही आज के 44 वर्ष पहले पदभार ग्रहण किया था और निरंतर एक ही जगह पर सेवा देने के पश्चात भीलगांव से ही सेवानिवृत हुए।
इस अवसर पर सेन को भावभीनी विदाई दी गई। सेन का सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह मंडलोई ने शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच लता जयसिंह मंडलोई, देवी सिंह मंडलोई सुरेंद्र राठौर भूतपूर्व सरपंच भूपेंद्र राठौर, दिलीप गांवशिंदे, उप सरपंच कमलेश माथुर, पंचायत सचिव राजेश जोशी, ग्राम पटेल इंदर सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।