BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2023, 5:57 pm
BIG NEWS : युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक बंदूक और मोटर साईकिल जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कस्बा निम्बाहेड़ा के ईशाकाबाद में चार दिन पूर्व एक युवक पर बंदूक से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में वारदात में प्रयुक्त एक टोपीदार बंदूक व मोटर साईकिल को जब्त किया गया है।         
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि 23 दिसम्बर को ईशाकाबाद निम्बाहेडा निवासी वसीम खां पुत्र चान्द खां पर एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए तीन व्यक्तियों नई आबादी साकरिया निवासी मुजमिल पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मुंशी खां, बड़ा कसाई मौहल्ला निम्बाहेडा निवासी अफजल उर्फ भैया पुत्र अकरम खां व रज्जा कॉलोनी निम्बाहेड़ा निवासी आसू पुत्र अकरम खां ने वसीम के घर के पास ईशाकाबाद आते ही उनमे से एक मुजमिल उर्फ भैया ने टोपीदार बन्दूक से जान से मारने की नियत से फायर कर भाग गये। जिससे वसीम की पीठ व कन्धे, भूजा पर छर्रे लगे। कोतवाली निम्बाहेडा पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसधांन एएसआई नवलराम के जिम्मे किया गया।
घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पुनि  द्वारा एएसआई नवलराम, कानि रतनसिंह, ज्ञानप्रकाश व रामचन्द्र द्वारा उक्त घटना में शामिल दो संदिग्ध व्यक्तियो 22 वर्षीय मुजम्मिल उर्फ भैया पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मुंशी खां व 28 वर्षीय अफजल खान उर्फ भैया पुत्र अकरम खां को डिटेन किया गया, जिनको पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की सुचना पर वारदात में प्रयुक्त अवैध बन्दूक टोपीदार व प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल को जब्त किये गये। आरोपियों से मामले मे गहनता से पुछताछ कर अवैध बन्दूक टोपीदार की खरीद फरोख्त के बारे में जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE