BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2023, 7:50 pm
NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा नगरी में प्रधानमंत्री मोदी ने दिया वर्चुअल संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं के लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगरी में आयोजित कैम्प में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशभर के कैंपों में वर्चुअली संवाद करते हुए जनता जनार्दन को केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
मोदी की गारंटी वाली गाड़ी सभी तक पहुँच रही है, राजस्थान में भाजपा सरकार आने से रुकावट दूर होगी और इसकी रफ़्तार बढ़ेगी। राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार बनने से केंद्र की योजनाओं को लागू करने में आ रहे व्यवधान को दूर कर दिया गया है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, पूर्व जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, चित्तौड़ पंचायत समिति प्रधान एवं धनेत सरपंच रणजीत सिंह भाटी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना, जिला सह संयोजक शिरीष त्रिपाठी, चित्तौड़गढ़ एसडीओ रामचंद्र खटीक, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, चित्तौड़गढ़ बस्सी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, भाजपा जिला मंत्री सीपी नामधरानी, बस्सी मंडल महामंत्री किशोर सिंह घटियावली एवं पूर्व बस्सी सरपंच सोहनलाल खटीक, ग्राम पंचायत नगरी उपसरपंच आनंद सिंह, मालू सिंह नगरी, ग्राम विकास अधिकारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, आमजन व लाभार्थी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से सीधा लाइव प्रसारण हुआ उसे उपस्थित जनसमूह ने सुना साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभार्थियों को लाभ मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE