BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2023, 8:19 pm
BIG BREAKING : भाजपा विधायक के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट, एमपी-एमएलए कोर्ट 08 साल पुराने अपहरण मामले को लेकर जारी किया आदेश, आदेश का पालन कराने को एसपी को निर्देश, पढ़े खबर      

Share On:-

ग्वालियर। भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को आठ साल पुराने अपहरण के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने नरेंद्र सिंह कुशवाह से कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन विधायक पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। सुनवाई ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।
सरकारी वकील धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बाबूलाल जमोर ने 2015 में नरेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने अपहरण और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया था। मामले में चार आरोपी बनाए गए थे, जिसमें बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी शामिल हैं।
विधायक के वकील ने हाजिरी माफी के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन कोर्ट ने उसे अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने आदेश का पालन करने के लिए ग्वालियर और भिंड के एसपी को निर्देश भी दिया है।
बता दें कि विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। इस बार वे भिंड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE