BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2023, 11:27 am
KHABAR : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शेष ई-केवायसी के लिए विशेष केम्प, जिले में पंचायत स्तर पर शिविर आज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शेष ई-केवायसी के लिए विशेष केम्प जिले में पंचायत स्तर पर ईकेवाईसी शिविर नीमच 27 दिसंबर 2023 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों को वर्ष में कुल रूपये 6000 की राशि, 03 समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजनांतर्गत 15वीं किस्त से हितग्राहियों की लैंण्ड लिंक, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु इनेबल तथा ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण किया जाना अनिवार्य किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त माह दिसम्बर 2023 से देय है, जिसके लिए समस्त पात्र किसानों की ई-केवायसी किया जाना अनिवार्य है। 
शेष रहे ई केवाईसी करने के लिए नीमच जिले में आज 28 दिसंबर 2023 को कलेक्टर दिनेश जैन एवं एडीएम नेहा मीना के निर्देशन में पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ई-केवायसी से शेष रहे समस्त हितग्राही अपने पटवारी से संपर्क कर अपने ई केवाईसी की कार्रवाई पूर्ण कर सकते हैं। एडीएम नेहा मीना ने ई केवाईसी से शेष रहे सभी पात्र किसानों से अपने पटवारी से संपर्क कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई केवाईसी की कार्रवाई पूर्ण करवाने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE