BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2023, 11:32 am
KHABAR : रोशनी क्लीनिक की चिकित्सा सेवाओं से निःसंतान दंपत्ति घर में गूंजी खुशियों की किलकारी, डॉ सोनल ओहरी एवं डॉ सरिता खंडेलवाल ने किया उपचार, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला चिकित्सालय में  प्रत्येक बुधवार को निसंतान दंपतियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए रोशनी क्लीनिक का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है । सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर ने बताया कि रोशनी क्लीनिक की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं की बदौलत ग्राम नारेली तहसील खाचरोद जिला उज्जैन की दंपति रिंकू पति सावन उम्र 31 वर्ष के घर पर विवाह के 10 साल बाद खुशियों का आगमन हुआ है।  दंपति बताते हैं कि उनके विवाह को लगभग 10 साल पूरे होने के बाद जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है , बच्चों में एक लड़का एवं एक लड़की का स्वस्थ्य शिशु के रूप में जन्म हुआ है ।

उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 साल से कई निजी अस्पतालों और क्लीनिक में टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिल सकी थी, ऐसे में उन्होंने सीएमएचओ ऑफिस में सरला वर्मा डीपीएचएनओ से संपर्क किया।  यहां से उनको एमसीएच अस्पताल भेजा गया। उनको रतलाम के जिला चिकित्सालय में आयोजित होने वाले रोशनी क्लीनिक की जानकारी मिली, रोशनी क्लीनिक में उन्होंने डॉक्टर सोनम ओहरी एवं डॉक्टर सरिता खंडेलवाल के पास आकर अपनी जांच कराई। अप्रैल माह में हुई जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उनके उचित उपचार के माध्यम से उनका पूरा उपचार संभव है, चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किए गए उपचार समय समय पर उचित परामर्श और स्वास्थ्य देखभाल के कारण उनको गर्भधारण हुआ। गर्भधारण के दौरान पता चला कि शिशु की स्थिति आड़े शिशु के रूप में है  तथा गर्भावस्था के दौरान गर्भवती माता का रक्तचाप भी सामान्य से अधिक था। इसके चलते मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टर सुनील ओहरी एवं डॉ. सरिता खंडेलवाल द्वारा उनका सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा प्रसव कराया गया। प्रसव पश्चात उन्होंने स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया है, शिशु का वजन भी सामान्य होना पाया गया।

सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर ने चिकित्सकों द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा व्यक्त की है। जिला चिकित्सालय रतलाम की उत्कृष्ट सेवाओं के कारण रिंकू पति सावन जिला चिकित्सालय रतलाम के चिकित्सकों,  मध्यप्रदेश शासन और भारत सरकार की सेवाओं के लिए उनको धन्यवाद व्यक्त करके अति प्रसन्न है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE