BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2023, 12:56 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, कई निर्णयों पर बनी सहमति, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 27 दिसम्बर 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 नीमच पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय तिवारी ने की। इस दौरान सभी मार्ग दर्शक पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कई प्रस्तावों और निर्णयों पर सहमति बनी। जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा मार्गदर्शित कार्यक्रमों की सुसंपन्नता पर चिंतन किया गया।कर्तव्य बोध दिवस जिले, ब्लॉक से लेकर कलस्टर स्तर पर मनाया जाएगा। गुरु वंदन कार्यक्रम कम से कम जिले और ब्लॉक स्तर पर मनाया जाए। हमारा विद्यालय, हमारा तीर्थ प्रकल्प अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर शालाओं का चयन। संगठन के कार्यक्रम में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। महिला प्रकोष्ठ की छोटी छोटी जिला केन्द्र पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। आगामी दिनों में जिले स्तर पर वृहद शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को भव्यता प्रदान करने हेतु, कार्यक्रम संयोजक हेतु विनोद कुमार पूनी एवं तीन सह- संयोजक जावद हेतु अम्बालाल मेघवाल, नीमच हेतु विष्णु पालीवाल एवं मनासा हेतु राकेश पुरोहित को मनोनीत किया गया। सम्मलेन की संभावित तिथि 23/24 फरवरी तय की गई हैं। सम्मेलन में कुल चार सत्र होंगे। शिक्षक साथियो की संकूल से लेकर जिले स्तर की समस्याओं के संकलन हेतु कमलेश बाड़ीका को जिला संयोजक बनाया गया।
आगामी आने वाले माह में संगठन के प्रांतीय निर्वाचन हेतु नीमच जिले से 20 सदस्यो की सूची ओम ध्वनि के साथ पारित की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE