BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2023, 1:30 pm
KHABAR : एमपी की मुरैना पुलिस का बड़ा एक्शन, सड़कों पर दौड़ते इन वाहनों पर की कार्रवाई, बनाए चालान, दी हिदायत, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर

Share On:-

मुरैना। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस ने साइलेंसर में छेड़छाड़ कर पटाखे जैसी आवाज निकालने बाली बुलट मोटरसाइकिल पर कार्यवाही की।
यातायात प्रभारी रोहित यादव ने शहर के प्रमुख चौराहे पर चेकिंग पॉइंट लगाकर पटाखे की आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़ा। इस कार्यवाही में कई ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलों का चिन्हित किया, जिनमें से पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी। इन सभी बुलेट मोटरसाइकिलो कोतवाली थाना लाया गया और चालानी कार्रवाई की गई। 
आपकों बता दें कि इस गोली जैसी तेज आवाज वाली बुलेट को सड़कों और गलियों में दौड़ाना युवाओं का शौक बनता जा रहा है। इस शौक के चक्कर में काफी ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है। बुलेट गाड़ियों में युवाओं ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा लिया है, जिससे पटाखे और गोली जैसी आवाज निकलती है। इस आवाज से ध्वनि प्रदूषण होता है। इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने ऐसी मोटरसाइकिलों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने गोली की आवाज निकालने वाली बुलेट व अन्य मोटरसाइकिल की धरपकड़ शुरू की। यातायात पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई चलानी कार्यवाही की।
वहीं यातायात प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि निरंतर कोचिंग संस्थानों से और कई अन्य जगहों से बुलेट गाड़ियों में से गोली की आवाज निकलने की शिकायतें उनको मिल रही थी, जिस पर उन्होंने यह कार्रवाई की। साथ ही उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों के बाहर और शहर में कहीं भी ऐसी बुलेट गाड़ियां पकड़ी जाती है तो उन पर भी इसी तरह निरंतर कार्रवाई होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE