BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2023, 2:28 pm
KHABAR : सांसद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, गति अनुसार ही वाहन चलाए, जिससे स्वयं एवं सामने वाले का जीवन सुरक्षित रहे- डामोर, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। सांसद गुमानसिंह डामोर की अध्यक्षता में बुधवार को दिशा की बैठक के पश्चात् जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
MORTH के मापदण्ड अनुसार 06 नवीन ब्लैक स्पॉट जिसमे खेड़ा फाटा(थाना कल्याणपुरा), कालीदेवी थाना से छापरी फाटा के बीच(थाना कल्याणपुरा), रम्भापुर (थाना मेघनगर), दशहरा मैदान के पास (थाना थांदला), ग्राम बोरवा, गट्टू घाटी, कुशलगढ मार्ग (थाना थांदला) एवं कल्याणपुरा-पेटलावद रोड़ ग्राम मुण्डत उमरा फलिया (थाना कल्याणपुरा) पर वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सुधारात्मक उपाय किए गये है। ऐसे स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, सांकेतक, ब्लिंकर्स आदि अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिये। साथ ही बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालाने, मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। जिले में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने एवं पीक ऑवर्स में यातायात नियमो का पालन न करने वालों के विरुद्ध वर्ष 2023 में कुल 10315 चालानी कार्यवाही की गई।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 20 नवम्बर 2023 से निरंतर विशेष जागरूकता अभियान संचालित कर दो पहिया वाहन चालको द्वारा हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालको द्वारा सीटबेल्ट धारण ना करने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही तथा जागरूकता अभियान के तहत् रैलिया, पेम्पेलेट्स वितरण, यातायात रथ के माध्यम से जन जागरूकता संदेश दिए जा रहे है। जिससे जिले में होने वाली वाहन दुर्घटनाओं तथा उसमे होने वाली मृत्यु में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आयी है हेलमेट धारण नहीं करने वालो के विरुद्ध 20 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक कुल 1781 चालानी कार्यवाही कर 534300 समन शुल्क एवं सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 489 चालानी कार्यवाही कर 244500 समन शुल्क का भुगतान किया गया है। वर्ष 2023 में कुल 284 वाहन दुर्घटना में 379 लोग घायल एवं 55 लोंगो की मृत्यु हुई है।
सांसद द्वारा कहा गया कि यातायात जागरूकता को लेकर स्कूल कॉलेज में यातायात जागरूकता कैंप आयोजित करें तथा छात्रों को वाहन लाइसेंस एवं हेलमेट का उपयोग करने एवं निर्धारित गति अनुसार ही वाहन चलाने हेतु प्रेरित करे। जिससे स्वयं एवं सामने वाले का जीवन सुरक्षित रहे।
इस दौरान कलेक्टर तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाभर एवं समस्त विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE