नीमच। सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय नीमच में भृत्य के पद पर कार्यरत हरिप्रसाद परमार अपनी 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर कल 29 दिसम्बर 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे है।
हरिप्रसाद परमार ने तिलहन संघ में 29 वर्ष अपनी सेवाएं दी। तदपश्चात उनका संविलियन सहाकारिता विभाग में होने से वे 2017 से सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय नीमच में कार्यरत रहे है। परमार की सेवानिवृत्ति पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें सुखी, समृद्ध, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी है।