नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी के व्दारा निर्वाचन परिणाम की घोषणा से 30 दिवस के अंदर अपना व्यय लेखा प्रस्तुत किया जाना है। अत: अंतिम लेखा प्रस्तुत करने के पूर्व आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन परिणाम की घोषणा से 26 दिवस पश्चात निर्वाचन व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में कलेक्टर सभाकक्ष में 29 दिसम्बर 2023 को दोपहर 3 बजे Account Reconciliation Meeting आयोजित की गई है। विधानसभा क्षेत्र नीमच, जावद एवं मनासा के सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्वाचन व्यय से संबंधित अपना व्यय लेखा अभिलेख सहित समस्त प्रमाणों के साथ बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया गया है।