BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2023, 5:03 pm
BIG NEWS : बरलई, रावतपुरा एवं चल्‍दू में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर संपन्न, विधायक परिहार और जिपं अध्‍यक्ष चौहान ने चल्‍दू में वितरित किए लाभ पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के विधानसभा क्षेत्र नीमच, जावद एवं मनासा में 16 दिसंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ होकर, यह यात्रा प्रतिदिन विभिन्न गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है। यात्रा 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो गांवो में शिविर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को मनासा क्षेत्र के बरलई, रावतपुरा व नीमच क्षेत्र के चल्‍दू में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की।
विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम बरलई एवं नीमच क्षेत्र के चल्‍दू में आयोजित की गई। चल्‍दू में विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिंह चौहान, यात्रा प्रभारी सुनील कटारिया, मधुसुदन राजौरा, किशन अहिरवार एवं बरलई में विधायक प्रतिनिधि राजेन्‍द्र मारू, एडीएम नेहा मीना, मुकेश डांगी, सरपंच हनुबाई, सुनील पाटीदार, सजग संस्‍था के अध्‍यक्ष यशवंत पाटीदार, मदन रावत एवं मंगेश संघई, एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार मुकेश निगम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित यात्रा एवं शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। बरलई में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के शिविर में रक्‍तदान शिविर भी आयोजित किया गया। सजग संस्‍था के सहयोग से बडी संख्‍या में ग्रामीण एवं युवाओं ने स्‍वैच्‍छि‍क रक्‍तदान किया। एडीएम नेहा मीना एवं अतिथियों ने रक्‍तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्‍मानित भी किया।
इस मौके पर आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी प्रस्तुत की और अपने अनुभव साझा किये। शिविर में नवीन चिन्हित लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ पत्रों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योजनाओं पर आधारित देशभक्ति पूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
शिविर में स्‍वास्‍थ्‍य मेला आयोजित किया गया और उपस्थितजनों की शुगर, बीपी की नि:शुल्‍क जांच की गई। इस मौके पर जनप्रतिनधि, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्‍य नागरिक एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE