नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में कल 29 दिसम्बर 2023 को मनासा विधानसभा क्षेत्र के गांव फुलपुरा, दाता, कुण्डालिया एवं चिकली ब्लॉक में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। जावद विधानसभा क्षेत्र के सुवाखेडा, एवं पालराखेडा में आज 29 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित होगी। नीमच विधानसभा क्षेत्र के गांव कुचडौद एवं छाछखेडी में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के नोडल अधिकारी भगवान सिह अर्गल ने अधिकाधिक ग्रामीणों से उक्त गांवों में आयोजित यात्रा एवं शिविर उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाने का आगृह किया है।