BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 10:58 am
KHABAR: गुना में हुए भयानक हादसे के बाद जागा मुरैना का प्रशासन, सड़कों पर उतरे आरटीओ,अनफिट वाहनों पर कार्रवाई, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर

Share On:-

मुरैना। जिले में हुई दुर्घटना के बाद मुरैना का आरटीओ विभाग सक्रिय हो गया है। आरटीओ ने वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान अनफिट वाहनों के सर्वाधिक चालान बनाए गए। 
आपकों बता दें कि मुरैना में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बेरियर चौराहे पर बसों और कई वाहनों की चेकिंग की। इस चेकिंग के दौरान 42 बसों की जांच की गई, जिनमें 4 बसें बिना परमिट और बिना फिटनेस के दौड़ती मिली। इस पर आरटीओ ने इन चारों बसों को थाने भिजवाया और एक दर्जन से अधिक बसों पर जुर्माना करते हुए 22 हजार 500 रुपए का राजस्व वसूला। 
वहीं आरटीओ अधिकारी अर्चना परिहार ने बताया कि इस समय सर्दी का मौसम चल रहा है और कोहरा घना हो रहा है तो ऐसे में दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ जाती है। हाल ही में गुना में जो भीषण दुर्घटना हुई है, जिसमें सीएम मोहन यादव के आदेश पर सभी जिलों में चेकिंग शुरू की है। इसी के तहत मुरैना का जिला प्रशासन, यातायात विभाग व परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE