BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 12:06 pm
BIG NEWS : नीमच शहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत आज रावण रूण्डी क्षेत्र से, 29 से 31 दिसम्बर तक 5 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के नेतृत्व में नीमच शहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम 29 से 31 दिसम्बर तक अतिथिगणों की उपस्थिति में आयोजित किये जावेंगे। इन 3 दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत नीमच शहर में 5 प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत आज 29 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे नीमच सिटी के रावण रूण्डी क्षेत्र से होगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रमों में आज 29 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे रावण रूण्डी क्षेत्र में कार्यक्रम होगा। उपरोक्त कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र भटनागर, संकल्प यात्रा प्रभारी सुनील कटारिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मोहनसिंह राणावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजय बाफना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया के आतिथ्य एवं नपा के समस्त सभापति एवं पार्षदगणों की गरिमामय उपस्थित में आयोजित होगा। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे इंदिरा नगर भवन क्षेत्र में, दोपहर 2 बजे अम्बेडकर कॉलोनी स्कूल परिसर क्षेत्र में कार्यक्रम होगा व 31 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे मूलचंद हाईस्कूल, बघाना क्षेत्र तथा दोपहर 2 बजे बंगला नं 60 शिव मंदिर के पास वाले क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
मुख्य नपा अधिकारी वशिष्ठ ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर ऋण वितरण कार्यक्रम व हितग्राहियों का सम्मान कार्यक्रम तथा लाभांवित हितग्राहियों द्वारा सफलता की कहानी अपनी जुबानी कार्यक्रम होगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किये जावेंगे।
वशिष्ठ ने सभी सभापतिगण, पार्षदगण, पत्रकारगण व गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE