खरगोन। जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीगर समाज को समाज की मुख्य धारा से जोडने को लेकर पहल की है। एसपी धर्मवीर सिह की अगुवाई में पुलिस ने आ अब लौट चले अभियान चलाया है। अभियान की शुरूआत पुलिस ने आज खरगोन जिले के गोगांवा थाने के सिगनुर गांव से की।
आपकों बता दें कि सिगनुर गांव पूरे देश में अवैध हथियार निर्माण के लिये बदनाम है। एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल और भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य के साथ गुरूवार की देर शाम सिगनुर गांव पहुंची। पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण नहीं करने की सिकलीगर समाज के लोगों को शपथ दिलाई।
इस दौरान एएसपी तरुणेंद्र सिह बघेल ने सिकलीगर समाज के लोग विशेषकर युवाओं को प्रशासन के माध्यम से रोजगार से जोडने का विश्वास दिलाया। कुटीर उधोग और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अब रोजगार से जोडने की पुलिस प्रशासन के जरिये पहल कर रही है।
एएसपी बघेल ने बताया की समाझाइस दी गई है। सिकलीगर समाज के लोगों ने पुलिस के अभियान के तहत शपथ ली है कि अवैध हथियार का निर्माण नहीं करेंगे। पुलिस ने देश में अवैध हथियार के लिये बदनाम गांव सिगनुर से एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर आ अब लौट चले अभियान की शुरूवात की है।
गौरतलब है की खरगोन जिले के सिकलीगर समाज के द्वारा बनाये गये अवैध हथियार पंजाब, दिल्ली, हरियाण, महाराष्ट्र, पूना सहित पूरे देश में सप्लाय होते हैं। अवैध हथियार के निर्माण को लेकर पुलिस ने आ अब लौट चले अभियान की शुरूवात की है। इधर सिकलीगर समाज से जुडे लोगो ने भी पुलिस की पहल का स्वागत किया है।
ज्ञानी लक्ष्मण सिह का कहना है कि हमने शपथ ली है कि अब पूर्वजो से चले आ रहे अवैध हथियार निर्माण का काम नहीं करेंगे। बदनामी के दलदल से बाहर आकर पुलिस और प्रशासन की पहल से रोजगार से जुडेंगे।