BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 1:02 pm
BIG NEWS : दिव्या योग संस्थान ने किया एक शाम राम के नाम कार्यक्रम का आयोजन, राम भक्तों का हुआ भव्य स्वागत, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिले में मंडी धर्मशाला में दिव्य योग संस्थान द्वारा एक शाम राम के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जहां भजनों की प्रस्तुति दी गई। वहीं महाराष्ट्र से आए राम सेवा मंडल के राम भक्तों का स्वागत भी किया गया। 
आपको बता दें राम सेवा मंडल के राम भक्तों की यात्रा महाराष्ट्र से शुरू हुई है जो अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में राम भक्त जयकारें लगाते हुए देवास के विभिन्न मार्गाे से होते हुए मंडी धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान मंडी धर्मशाला पहुंचने से पूर्व शहर के विभिन्न मार्गों पर राम सेवा फाउंडेशन का जगह-जगह स्वागत हुआ। वहीं मंडी धर्मशाला पहुंचते ही लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। देवास विधायक गायत्री राजे पवार भी कार्यक्रम में पहुंची। जहां महाराष्ट्र से आए राम भक्तों का शाल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। साथ ही अयोध्या से आये अक्षत कलश की पूजा-अर्चना की। 
विधायक पवार ने बताया कि आज दिव्य योग संस्थान के सान्निध्य में एक शाम राम के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां आज महाराष्ट्र से आये हमारे राम भक्त जो यात्रा लेकर अयोध्या जा रहे हैं उनका स्वागत वंदन किया गया। वहीं अयोध्या से आए पवित्र कलश जो अक्षत लेकर आया है, इनका अक्षत वितरण भी घर घर किया जा रहा है। वही अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के दर्शन करने के लिए सभी को आमंत्रित भी किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE