BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 1:23 pm
BIG NEWS :शहर का दालचीनी रेस्टोरेंट और पनीर की सब्जी, जब ग्राहक ने खाई तो हुआ कुछ ऐसा, खाद्य विभाग ने दी दस्तक, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिले में राम नगर में स्थित दालचीनी रेस्टोरेंट पर शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान पनीर की सब्जी और दाल के सैंपल लिए गए। 
होटल से पनीर की सब्जी और दाल को लेकर ग्राहकों ने कहा कि जब वह अपने घर सब्जी लेकर गए और खाई तो अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी शिकायत खाद विभाग को की। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पहुंचकर दाल और पनीर की सब्जी के सैंपल लिए। 
वहीं खाद्य विभाग के अधिकारी कैलाश वास्कल ने बताया कि शिकायत मिलने पर पनीर की सब्जी और दाल के सैंपल लिए हैं, जिसे जांच के लिए आगे भेजा जाएगा और उसके बाद रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। 
आपकों बता दें कि जब यह कार्रवाई चल रही थी तब दुकान संचालक और शिकायतकर्ता के बीच बहसबाजी भी हुई। दालचीनी रेस्टोरेंट के मालिक गौतम माहेश्वरी ने बताया कि उनकी दुकान से जो सब्जी और दाल दी गई थी वह सही है। खाद्य विभाग ने सैंपल ले लिया है और जांच के लिए आगे भेजेंगे। हमारी दुकान से जो भी समान दिया जाता वह सही दिया जाता। प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक दुकान से भोजन सामग्री लेकर जाते हैं आज तक ऐसी शिकायत नहीं मिली है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE