BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 2:50 pm
KHABAR : रतलाम ग्रामीण के बंजली तथा सेजावता में भी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने व्यक्त की ख़ुशी, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। रतलाम जिले में सतत जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरूवार को रतलाम ग्रामीण के बंजली तथा सेजावता ग्रामों में भी पहुंची। बंजली में यात्रा कैम्प के दौरान जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल ग्राम बंजली में नल जल योजना से सभी घरों में पर्याप्त मात्रा में जल मिल रहा है, गांव में खुशहाली का माहौल है। माता, बहनों को पानी लाने के लिए अब अपने घर से दूर नहीं जाना पड़ता है। 
इस दौरान उपस्थित विधायक मथुरालाल डामर द्वारा ग्राम पंचायत बंजली सरपंच कृष्णा डाबी को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जनपद सदस्य मंगला कुंवर देवड़ा, सत्यनारायण पाटीदार, यात्रा प्रभारी राजेंद्र यादव, गणेश बैरागी, तारा जाट, अशोक धाकड़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला जल सलाहकार आनंद व्यास, बबन बेनल आदि उपस्थित रहे।
योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपनी खुशी व्यक्त की-
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत बंजली में कक्षा 10वीं की छात्रा सीमा मचार ने लाडली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत प्राप्त की गई राशि की जानकारी देते हुए कहा कि योजना से प्राप्त राशि से उसे पढ़ाई में बहुत मदद मिली है। इसी प्रकार ग्राम पंचेड में यात्रा के दौरान श्री बाबूलाल देवड़ा द्वारा आयुष्मान कार्ड से प्राप्त लाभ के बारे में बताया कि उनके द्वारा आयुष्मान कार्ड की मदद से 5 लाख रूपए का इलाज स्वयं के लिए निःशुल्क करवाया जा चुका है और ग्राम पंचायत केलकच्छ में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से लाभांवित आरती सोलंकी ने अपनी खुशी बयान की। इसी प्रकार अन्य हितग्राहियों ने भी शासन से मिली योजनाओं के फायदों को बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE