BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 7:29 pm
BIG NEWS : परिवहन और पुलिस की टीम ने वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा की जांच के लिए चलाया अभियान, 11 वाहनों के विरूद्ध की गई चालानी कार्यवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन परिवहन विभाग के आदेशानुसार एडीएम नेहा मीना एवं एसपी अमित कुमार तोलानी के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त यात्री वाहनों के परमिट, फिटनेस, विमा, पीयूसी आदि की जांच का अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी नन्दलाल गामड एवं यातायात थाना प्रभारी सोनु बडगुर्जर द्वारा 28 एवं 29 दिसम्‍बर 2023 को संयुक्त चैकिंग की गई।चैकिंग के दौरान 35 से 40 यात्री वाहनों को चैक किया गया। संयुक्‍त टीम व्‍दारा जिले में संचालित ज्ञानोदय विद्यालय, स्प्रींगवुड विद्यालय, क्रिएटीव माईंड विद्यालय में जाकर वाहनों को चैक किया, जिसमें से कुछ स्कूल वाहनों में अग्निश्मन यंत्र, चिकित्सा किट एवं वाहनों के प्रवेश एवं निर्गम द्वार की जांच की गई। कुछ वाहनों में कमी पाई गई उसको पूर्ण करने हेतु स्कूल संचालकों को पाबंद किया गया और उक्त कमि‍यों के साथ वाहन का संचालन नहीं करने की हिदायत दी गई।
जिला परिवहन अधिकारी नंदलाल गामड ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम व्‍दारा उक्त दो दिवस में चालानी कार्यवाही भी की गई। वाहन तेज गति से संचालन करने पर 3 हजार रूपये, 4 वाहन चालको द्वारा बिना वर्दी के पाए जाने पर 2 हजार रूपये एवं 03 वाहन बिना परमिट के संचालन करने पर 15 हजार रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। 
आरटीओ ने बताया कि टीम व्‍दारा कुछ वाहनों का जप्त कर कार्यालय परिसर में खडा किया गया है, जिसमें दस्तावेजों में कमी का निराकरण करवाकर, शास्ति आरोपीत करने की कार्यवाही जारी है। चैकिंग के दौरान वाहनों के चालक एवं परिचालक को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन का संचालन करने के निर्देश दिए गए तथा यात्री वाहन स्वामि‍यों को अवगत कराया  गया है, कि वाहन चैकिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। वाहन से संबंधित समस्त वैध दस्तावेज लेकर वाहन का संचालन करें। यदि वाहन के संचालन में कोई अनिमितता पाई जाती हैं, तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE