BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 7:31 pm
BIG NEWS : मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार रतलाम आए कैबिनेट मंत्री काश्यप, शहर में कई जगह हुआ स्वागत, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को प्रथम बार नगर आगमन हुआ। रतलाम सीमा में प्रवेश करते ही कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह आमजनों से लेकर कार्यकताओं ने स्वागत किया। 
रतलाम के फव्वारा चौक से नगर में प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हार-फूल व साफे भेंट कर सम्मान किया। यहां से कैबिनेट मंत्री सीधे सबसे पहले मां कालिका माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर ट्रस्टियों ने उनका स्वागत किया। मां कालिका का दर्शन कर उनका काफिला शहर के नाहरपुरा पहुंचा। यहां से शहर में खुली जीप में कैबिनेट मंत्री सवार हुए। शहर आगमन के पूर्व जिले की सीमा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की उपस्थिति में काश्यप का स्वागत किया। रतलाम में भी कश्यप का जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत वंदन किया गया। 
मां कालिका के दर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मां कालिका के आशीर्वाद से रतलाम नगर का नागरिक एवं विधायक होने के नाते मुझे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव द्वारा कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। यह रतलाम का सौभाग्य है। रतलाम की जनता एवं यहां के कार्यकर्ताओं का गौरव बड़ा है। मंत्री जब बनते है तो सरकार से उम्मीदें रहती है। हम उन उम्मीदों को हमारे संकल्प पत्र के अनुसार पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले लोक सभा चुनाव में प्रदेश से 29 कमल खिलाकर हम उन्हें भेंट करेंगे। हमारा देश दुनिया का नंबर एक बन रहा है और हम मध्यप्रदेश को पूरे देश में नंबर एक प्रदेश बनाएंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE