BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2023, 10:50 am
KHABAR : मप्र में तीसरी बार मंत्री बने कंसाना, गृह जिला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, पलायन को लेकर कही बड़ी बात, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर

Share On:-

मुरैना। मध्यप्रदेश सरकार में तीसरी बार मंत्री बनने के बाद पहली बार ऐंदल सिंह कंसाना मुरैना पहुंचे। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ में कमियों को पूर्ण करने का भरोसा जताया। साथ ही किसानों व कृषि के उत्थान के लिये नवाचार करते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुरैना से रोजगार के लिये हो रहे पलायन को रोकना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। मुरैना जिले में नई औद्योगिक इकाईयों की स्थापना का करेंगे, जिले में इंजीनियरिंग एवं सामान्य वर्ग के लिये पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलेंगे। 
आपकों बता दें कि मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा क्षेत्र से ऐंदल सिंह कंसाना विधायक निर्वाचित हुये हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की दिग्विजय सरकार में पहली बार वर्ष 2002 में वे मंत्री बने थे। कांग्रेस सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास के राज्यमंत्री का दायित्व दिया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। शिवराज सरकार ने वर्ष 2020 में दूसरी बार उन्हें पीएचई मंत्री बनाया। अब तीसरी बार भाजपा की डा. मोहन यादव सरकार में वे मंत्री बनाए गए हैं। कल देर शाम पुनः मंत्री बनने के बाद पहली बार कंसाना मुरैना पहुंचे। मुरैना में भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन ने अपने लाडले नेता का शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया। मंत्री कंसाना दो दिवसीय प्रवास पर गृह जिला मुरैना आये हैं। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE