BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2023, 11:07 am
NEWS : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर तक होगा फसलों का बीमा, गैर ऋणी कृषक भी अधिक से अधिक कराए बीमा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इस बार जिले में गेहूं, सरसों, जौ, चना, इसबगोल, मेथी एवं धनिया फसल का किसान 31 दिसम्बर तक बीमा करवा सकेगे। किसान निकट के केन्द्रीय सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक की शाखाओं, सीएससी के माध्यम से स्वयं प्रमाणित जमाबन्दी की नकल, स्वः प्रमाणित फसल घोषणा पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति के द्वारा अपना फसल बीमा करा सकते हैं। 
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा ने बताया कि इस बार जिले में रबी सीजन की 7 फसलों को अधिसूचित किया गया है। गेहूं, सरसों, जौ, चना, ईसबगोल, मैथी एवं धनिया फसल का किसान 31 दिसंबर तक बीमा करवा सकेंगे। इस बार बीमा की प्रीमियम राशि गेहूं में 1371.81 रूपये, सरसों में 1536. 27 रूपये, जौ में 917.01 रूपये, चना 1327.83 रूपये, ईसबगोल 5515.60 रूपये, मैथी में 3707.20 रूपये, एवं धनिया फसल 6158.65 रूपये प्रति हैक्टेयर कृषक द्वारा प्रीमियम देना होगा । इसके साथ किसान पूर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनान्तर्गत उद्यानिकीय फसलें आंवला में 3200 रूपये, अमरूद में 3279.45 रूपये, नींबू में 2475 रूपये, आम में 5600 रूपये, बैंगन में 5000 रूपये, फूलगोभी में 4671.5 रूपये, लहसुन में 5017.85 रूपये, प्याज 4462.50 रूपये, मटर में 4322.50 रूपये, टमाटर 4584.90 रूपये प्रति हैक्टयर प्रिमियम देना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE