BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2023, 12:20 pm
BIG NEWS : मुरैना में सरपंच के ससुर से मारपीट, बदमाशों ने पहले मांगा कमिशन, फिर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर

Share On:-

मुरैना। जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के डबरई गांव में ठेकेदारी कर रहे एक व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने कमीशन नहीं देने पर मारपीट कर दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर एएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उचित कार्रवाई की मांग की। 
पीड़ित रामदुलारे बघेल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वह ठेकेदारी करता है और उसकी बहू सूखी बघेल सरपंच है। गुरुवार को ग्राम डबरई में चल रही साइड पर सीमेंट के कट्टा लेकर ट्रेक्टर से विनोद शुक्ला के साथ जा रहा था, जैसे ही पार्थ का पूरा डवरई की मोड़ पर पहुंचे तो शैलू सिंह एवं प्यारेलाल दोनों ने ट्रेक्टर रोक लिया और कहने लगे कि अगर काम करवाना है तो हमे 10 प्रतिशत कमीशन देना होगा। फरियादी द्वारा मना करने पर शैलू सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने गलेवान पकड़कर ट्रेक्टर से नीचे उतार लिया और शैलू व प्यारेलाल ने सरिया मार कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी उसकी जेब में रखें 58 हजार लूट कर बोले कि अगर तू यहां होकर निकलेगा तो तुम्हे 10 प्रतिशत कमीशन देना पड़ेगा। उक्त घटना की रिपोर्ट करने थाना सिहोनिया गया तो थाने में रिपोर्ट लिखवाने के लिए 5 बजे तक बिठाए रखा और रिपोर्ट नहीं लिखी। आवेदन लिखकर दिया। उस पर भी प्राप्ति नहीं दी। सरपंच के ससुर ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर एएसपी को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE