गुना। सामाजिक उत्थान मंच के द्वारा बस दुर्घटना से ग्रसित दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। गुना में सामाजिक उत्थान मंच कोचिंग सेंटर पर अध्यक्ष मोनू परिहार के मार्गदर्शन में कोचिंग सेन्टर पर गुना से आरोन जा रही बस दुर्घटना से ग्रसित दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।