उज्जैन। तराना की मंगल सिटी कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चार चोरों ने दो पहिया वाहनों पर हाथ साफ किया, जिसकी घटना तीसरी आंख में कैद हुई है। बदमाशों ने दो वाहनों को स्टार्ट नहीं होने पर कुछ ही दूर बाद फेंक दिया। इसके बाद भारत गैस के शोरूम की शटर तोड़ गैस के चूल्हों पर हाथ कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तराना थाना प्रभारी रमेश चंद्र कालथिया ने बताया की सायबर अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। डीवीआर के माध्यम से चोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।