पिपलियामंडी। शा कन्या उमावि पिपलिया स्टेशन में सांस्कृतिक गतिविधि के अन्तर्गत रंगमंचीय कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, अध्यक्षता इंद्रा सुनील देवरिया अध्यक्ष नगर परिषद पिपलिया मंडी, विशेष अतिथि विष्णुबाला कन्हैयालाल कराडा, वरिष्ठ पार्षद उपस्थिति रहे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य उमाशंकर पाण्डेय एवं स्टाफ सदस्यों दशरथसिंह चन्द्रावत, युक्ति फरक्या, रघुनंदन श्रीमाल, विनिता मेहता, दिनेश गवरिया, सीमा
घाटिया, निशा पाटीदार, कन्हैयालाल पाटीदार, मोहन परमार, निर्मला पाटीदार, पूजा चौहान, घनश्याम पाटीदार, अशोक शर्मा, आशा अग्रवाल, निर्मला मोदी, सुशीला पाटीदार, वर्षा परमार, रचना धनोतिया, महेन्द्र राठौर, अशोक सोनगरा, जगदीश मेघवाल, ईश्वरलाल पाटीदार, बंशीलाल थोरेचा, धीरज गेहलोत, सपना पाटीदार, निकिता माली, देवल्या आर्य, आनन्दकुंवर राठौर, लक्ष्मीबाई सिनम, राकेश शर्मा द्वारा किया गया।
विद्यालय का प्रतिवेदन प्राचार्य उमाशंकर पांडेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार गोयल द्वारा छात्राओं को आगे बढ़ने के लिये व सुरक्षा के लिए 100 डायल का अनुरोध किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रा सुनील देवरिया द्वारा बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया और आगे बढ़ने का अनुरोध किया मुख्य अतिथि मनोहरलान जैन के द्वारा बताया गया कि माँ प्रथम गुरु है। शिक्षा के लिए बालिकाओं को शासन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी नारीयों को
देवियों का रूप माना गया है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने का अनुरोध किया। नगर के व्यवसायी धनेश गुजराती द्वारा आगे की पढ़ाई हेतु 5 बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति से किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अनेक मनमोहक, शिक्षाप्रद, नारी सशक्तिकरण, राजस्थानी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। जिन्हें अतिथियों दर्शकों और अभिभावकों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन विनिता मेहता व दिनेश गवरिया द्वारा किया गया यह जानकारी बंशीलाल थोरेचा द्वारा दी गई।