BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2023, 5:00 pm
BIG NEWS : कांटाफोड़ में सड़क का निर्माण कार्य बंद, वाहन चालकों व राहगीरों ने बयां किया दर्द, जिम्मेदार बेपरवाह, पढ़े रविन्द्र परमार की खबर

Share On:-

सतवास। नगर कांटाफोड़ में मुख्य मार्ग का नवनिर्माण कार्य हो रहा है, जिसके चलते मार्ग को बंद कर परिवर्तित किया गया है। लेकिन पिछले कई दिनों से मुख्य मार्ग का कार्य बंद पड़ा है, जिसके चलते वाहन चालक के साथ ही रहवासी परेशान हो रहे हैं। 
नगर के बाईपास पर भी बड़े-बड़े गड्डो हो रहे हैं। वहीं चंद्रकेसर नदी पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मार्ग नर्मदा परिक्रमा के लिए जाता है, जिसके चलते रोजाना सैकड़ो बड़े व छोटे वाहन, स्लीपर बसें निकलती है। कई बार मार्ग पर घंटों जाम भी लग जाता है। 
वाहन चालकों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कांटाफोड़ नगर का मुख्य मार्ग बंद होने से परिवर्तित मार्ग से निकलना पड़ रहा है। इस मार्ग की स्थिति बहुत दयनीय है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी है। वहीं इस संबंध में जब ठेकेदार से दूरभाष पर चर्चा की जाती है तो वह जल्द ही काम शुरू करने का बोलते हैं जबकि इस रोड का टेंडर हुए महीनो बीत चुके हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी कब सुध लेते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE