BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2023, 5:15 pm
BIG NEWS : खंडवा में हुए हादसे के बाद जागा सोनकच्छ का जिला प्रशासन, जैन कॉलोनी क्षेत्र में टीम ने की कार्रवाई, पढ़े मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

सोनकच्छ। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश व अनुविभागीय अधिकारी संदीप शिवा के मार्गदर्शन में गठित दल ने पुराना बायपास जैन कालोनी के पास स्थित मकान पर कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार अंजलि गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा जेएसओ एवं सीएमओ विष्णु प्रसाद देवड़ा तथा थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुवे शहाबुद्दीन की दुकान से अवैध रूप से रखे हुए 6 एलपीजी गैस सिलेंडर एवं गाड़ियों में गैस भरने की मशीन जप्त की गई। 
आपकों बता दें कि यहां शहाबुद्दीन द्वारा अवैध रूप से गाड़ियों में एलपीजी गैस भरी जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद शहाबुद्दीन द्वारा घर के सामने किया गया अवैध अतिक्रमण भी तोड़ा गया है। वहीं गंधर्वपुरी में द्वारकाधीश ऊर्फ कालू भावसार के घर से 2 एलपीजी सिलेंडर और गैस भरने की मशीन जप्त की। 
अनुविभागीय अधिकारी संदीप शिवा ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। खंडवा में हुवे हादसे के बाद सोनकच्छ में प्रशासन ने घरेलू गैस के दुरुपयोग और अवैध तरीके से उपयोग के अंर्तगत कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद गैस का अवैध काम करने वालों में हड़कंप है। दावा है कि कार्रवाई लगातार की जाएगी। हालांकि सोनकच्छ क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद भी इस प्रकार का अवैध काम जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE