BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएम राइस विद्यालय जावद में भास्कर इको.. <<     KHABAR : सिंगोली हॉस्पिटल में देखने को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही धापूबाई मालू, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रदेश की राजधानी भोपाल के एयर पोर्ट.. <<     BIG NEWS : नीमच-मनासा मार्ग और शाम का वक्त, जैसे ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : एमपी में चौथे चरण का मतदान 13 मई को, जिले में.. <<     KHABAR : निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से मतदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : ट्रक चालक के साथ मारपीट व लुट की वारदात.. <<     BIG NEWS : जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध अभियान, जब.. <<     KHABAR : पिपलियामंडी में भाजपा ने घर-घर किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     KHABAR : बाबा महाकाल को डायमंड जड़ित मुकुट अर्पित,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2023, 5:17 pm
BIG NEWS : नीमच न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला, अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को 15-15 वर्ष का सश्रम कारावास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अरविंद दरिया, विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट, 1985) नीमच के द्वारा 31 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले दो अंतर्राजीय तस्कर (1) श्यामदास पिता शिवदास बैरागी, उम्र-37 वर्ष, निवासी-ग्राम राजपुरिया, जिला नीमच एवं (2) जोगाराम पिता भानाराम जाट, उम्र-38 वर्ष, निवासी-ग्राम अबकई ढाणी, तहसील सोजत, जिला पाली (राजस्थान) को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8/18(बी) के अंतर्गत 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,00,000-1,00,000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 4 वर्ष पूर्व दिनांक 20 मार्च 2019 को दोपहर के 04 बजे नीमच-मनासा रोड़ स्थित जैतपुरिया फंटे की हैं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कार्यालय उप-नारकोटिक्स आयुक्त, नीमच में पदस्थ निरीक्षक महेन्द्रसिंह को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ब्रेजा कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले हैं। 
निरीक्षक महेन्द्रसिंह ने मुखबीर सूचना से तत्कालीन अधीक्षक (निवारक) अमरसिंह कनौजिया को अवगत कराया। जिनके द्वारा ललित कुमार झा, निरीक्षक को दल बनाकर कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिनके द्वारा कार्यवाही करते हुवे मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबंदी की जहां पर उन्हे मुखबीर द्वारा बताई हुवे एक मारूति सुजुकी ब्रेजा कार आती हुआ दिखाई दी। जिसको रोका जिसमें दोनो आरोपीगण बैठे हुवे थे। ब्रेजा कार की तलाशी लिये जाने पर उसकी डिक्की के अन्दर की दोनो लाईट के अन्दर कुल 16 पोलिथिन की थैलीयों में कुल 31 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम रखी हुई मिली। इसके पश्चात अवैध मादक पदार्थ अफीम व ब्रेजा कार को जप्तकर और आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करके शेष आवश्यक विवेचना उपरांत परिवाद विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया।
विशेष लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान विवेचक, जप्ती अधिकारी, फोर्स के सदस्यों सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुवे आरोपीगण द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराते हुए उन्हें कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय विशेष न्यायालय द्वारा दोनो आरोपीगण को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में अभियोजन का संचालन विशेष लोक अभियोजक सुशील ऐरन द्वारा किया गया तथा अभियोजन के सफल संचालन में प्रियंका गुर्जर, नीरा यादव अधिवक्तागण व इंटर्न भगत मालवीय का सक्रिय सहयोग रहा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE