BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2023, 11:10 am
NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत पीपल वास और लेसवा, पंचायत समिति बड़ी सादड़ी की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा और रतीजी का खेड़ा, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत उदपुरा और अभयपुरा, पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायत दोवनी, पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ की ग्राम पंचायत जावदा और बस्सी एवं पंचायत समिति डूंगला की ग्राम पंचायत भाटोली गुजरान और नाड़ाखेड़ा में शिविर आयोजित हुए।।
शिविरों में स्थानीय विद्यार्थियों और आमजन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन के पहुँचने पर उसका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में विभागवार काउंटर लगाये गये है, जहां योजनाओं के पात्र नागरिकों का हाथों-हाथ पंजीकरण कर लाभान्वित किया जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन भी किया गया। शिविरों में स्थानीय विधालय के विद्यार्थियों द्वारा धरती कहे पुकार के' की थीम पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं, विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE