BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2023, 11:13 am
KHABAR : शेरपुर में युवक की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। पिपलोदा के समीपस्थ ग्राम शेरपुर में युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंकने के बाद गांव में सनसनी फेल गई। मृतक युवक का नाम शेरपुर निवासी 26 वर्षीय धारा सिंह पिता जुझार सिंह बताया जा रहा है। युवक की हत्या रंजिश में होना बताई जा रही है। शनिवार सुबह शव घर के बाहर मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। जिसके चलते पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों सहित ग्रामीणों द्वारा पिपलोदा-सैलाना मार्ग पर चक्का जाम किया गया। चक्काजाम की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक धारा सिंह का दो दिन पूर्व शेरपुर निवासी राहुल पिता भोपाल सिंह राठौर की स्कार्पियों गाड़ी से टकराने पर साइड ग्लास फूट गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच उस समय विवाद भी हुआ था। परिजनो का आरोप है कि राहुल सिंह बीती रात धारा सिंह के घर 7 से 8 लड़कों को लेकर पहुंचा था। यहां से वह मानसिक रूप से कमजोर धारा सिंह को लेकर गए और उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद धारा सिंह मौके पर ही अचेत हो गया। वहीं शनिवार सुबह शव मिलने से गांव में आक्रोश पनप गया। हत्या के पीछे ग्रामीण कई गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। बहरहाल शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस को प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजन और ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर ठोस कारवाई की मांग को लेकर शव बीच सड़क पर रख चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। जावरा अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना, एसडीओपी शक्ति सिंह, पिपलोदा थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सहित मूल करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों को आरोपियों पर उचित कारवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद शाम 6 बजे चक्काजाम समाप्त किया गया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE