रतलाम। मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार निर्देशन में आयुष विभाग के अंतर्गत समस्त आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आशा कार्यकर्ताओं के उन्मुखीकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रीतम नगर, सुजलाना, कसारी, रियावन, सेमलिया तथा शिवपुर में प्रशिक्षण दिया गया। इसी कड़ी में जिले मे संचालित आदर्श हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ग्राम शिवपुर में 30 दिसम्बर को संबंधित क्षेत्र की आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में आयुष विभाग की जानकारी, औषधि पादपों की जानकारी एवं उनके उपयोग, देवारण्य योजना की जानकारी एवं औषधि पौधों का वितरण, रोगियों के रेफरल, योग एवं प्राणायाम एवं पंचकर्म की जानकारी दी गई तथा संस्था का भ्रमण कर अन्य जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण में जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललिता रावत एवं सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार पाटीदार द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।