BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2023, 12:25 pm
KHABAR : जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी, पढ़े खबर  

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निरन्तर निकाली जा रही है। यात्रा के अन्तर्गत लगाये जा रहे शिविरों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीणजन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभांवित भी हो रहे हैं। साथ ही कृषि विभाग के द्वारा एग्री ड्रोन का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का प्रचार एवं प्रधानमंत्री के सन्देश वेन के माध्यम से किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार को नगर परिषद उन्हेल, बड़नगर के ग्राम दौलतपुर, पलदूना, घट्टिया के ग्राम पानबिहार, मीण, महिदपुर के ग्राम सुहागपुरा और तराना की ग्राम पंचायत बरंडवा में शिविर लगाकर यात्रा के अन्तर्गत ग्रामीणजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
बड़नगर के दौलतपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जितेन्द्र सिंह पंड्या शामिल हुए। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सुहागपुरा में एग्री ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इसमें किसानों को खेतों में ड्रोन के माध्यम से छिड़काव किये जाने के बारे में बताया गया।
उज्जैन के ग्राम टंकारियापंथ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा स्टाल लगाया गया। इसमें प्रधानमंत्री की हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन, पीएमजेजेबीवाय, पीएमएसएसबीवाय, एपीवाय और जन धन योजना आदि के अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। साथ ही उन्हें पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणजनों को विकसित भारत का संकल्प भी दिलवाया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE