BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2023, 4:30 pm
KHABAR : यात्री बसों और स्कूल बसों की चैंकिंग के दौरान मोटरयान अधिनियम अंतर्गत 18 वाहन किए गए जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रोहित निकम द्वारा टीम के साथ संयुक्त रुप से विभिन्न स्थानों/अनुभागों में वाहनों की चैकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 
अभियान के अन्तर्गत सरदारपुर अनुभाग के कुक्षी मार्ग, राजगढ़ नगरीय क्षेत्र, पीथमपुर नगरीय क्षेत्र, घाटाबिल्लोद, सादलपुर क्षेत्र में लगभग 135 वाहनों को चेक किया गया। चैकिंग के दौरान यात्री बसों, स्कूल बसों के फिटनेस का भौतिक सत्यापन की विशेष चैकिंग कर वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, रजिस्ट्रेशन, पीयूसी, मोटरयान कर प्रमाण आदि दस्तावेज चेक किए गए। साथ ही क्षमता से अधिक सवारी, तेज गति से वाहन चलाने, परमिट की शर्तों का उल्लंघन, वाहन चलाते समय चालक द्वारा मोबाईल फोन पर बात करना, प्रेशर हॉर्न आदि की भी जांच की गई। संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित स्कूलों मे भी आकस्मिक तौर पर बसों की जाँच की गई। जिसमें सीटबेल्ट सहित अन्य नियमों का पालन नही करने पर विधिवत चालानी कार्यवाही कर मोटरयान अधिनियम अंतर्गत 18 वाहन जप्त किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE