BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 11:41 am
NEWS : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गोगुंदा में राजतिलक स्थली और विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया अवलोकन, चेयरमैन डॉ सेठिया ने किया अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता व चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से सिटी पैलेस होटल उदयपुर में भेंट कर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ सेठिया ने विगत फरवरी माह में चित्तौड़गढ़ यात्रा के छाया चित्रों की एक एल्बम भी भेंट की।
डॉ सेठिया, केंद्रीय मंत्री गोयल की गोगुंदा यात्रा के दौरान भी साथ रहे। गोयल ने महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली पर जाकर महाराणा प्रताप और राणा पूंजा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक स्थल के विकास के लिए सर्किट बना कर प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश भी जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल को दिए। 
इसके बाद गोगुंदा के मोरवाल ग्राम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में भाग लेकर लाभार्थियों से संवाद कर उन्हे योजनाओं का पूरा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और प्रशासन को मुस्तेदी से आमजन की मदद के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उदयपुर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जिला महामंत्री दीपक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता और अधिकारीगण भी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कार्यक्रम के अंत में कृषि ड्रोन का लाइव प्रदर्शन भी आम जनता के समक्ष देखा। आदिवासी अंचल के इस शिविर में लगी सभी योजनाओं की स्टॉल पर भी जानकारी ली।
डॉ सेठिया ने उन्हें वापस उदयपुर सिटी पैलेस में विदा कर चित्तौड़गढ़ आने का भी न्योता दिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE