BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 11:51 am
KHABAR : मध्य प्रदेश पेंशनर समाज की शाखा मनासा के तत्वाधान में तहसील स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश पेंशनर समाज तहसील शाखा मनासा के तत्वावधान में दिनांक 31 दिसंबर 2023 रविवार को तहसील स्तरीय सम्मान सम्मेलन नीमच जिला शाखा अध्यक्ष जेसी गुजेटिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि एनपी सिंह परिहार प्रांतीय अध्यक्ष पुलिस विभाग, भारत पेंशन समाज के प्रांतीय महासचिव सीके विश्नोई मंदसौर, पूर्व तहसीलदार रूपनारायण जोशी मंदसौर, तहसील शाखा के वरिष्ठ संरक्षक एवं साहित्यकार डॉ पूरन सहगल मंचासीन थे।
तहसील अध्यक्ष देवीलाल शर्मा द्वारा स्वागत भाषण एवं वर्षभर गतिविधियों की जानकारी दी गई। उपरोक्त सम्मान समारोह में प्रमुख मांग मध्य प्रदेश पुनर्गठन की धारा 49(6) को विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर शीघ्र ही हटाए जाने के शासन से मांग की गई।
डॉ पूरन सहगल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिना संघर्ष के, बिना एकता के कुछ भी हासिल करना संभव नहीं है।
पुलिस विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष एन पी परिहार ने कहा कि मध्य प्रदेश की पुनर्गठन  धारा 49(6) को हटाए जाने के लिए शासन को तीन माह का समय दिया जाएगा। अगर 3 माह में निराकरण नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर भोपाल में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। महासचिव सी के विश्नोई द्वारा प्रांतीय लेवल पर जो गतिविधियां चल रही है उनकी जानकारी दी गई।
पूर्व तहसीलदार रूपनारायण जोशी ने बताया कि वरिष्ठ पेंशनर अगर पेंशन लेने बैंक शाखा में जाने के लिए असमर्थ है तो उन्हें पेंशन बैंक के द्वारा घर पर पेंशन दिए जाने का शासन का नियम है की जानकारी दी गई।
उपरोक्त सम्मान समारोह में जिन्होंने 75 वर्ष पूर्ण किए उन 10 सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश गहलोत एवं सरस्वती वंदना भगत राम चंदेल द्वारा की गई।
आभार प्रदर्शन तहसील शाखा के सचिव हरिनारायण नंदवाना द्वारा किया गया एवं कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र कुमावत द्वारा आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। अंत में 1 वर्ष में दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई व राष्ट्रगीत के साथ समारोह का समापन किया। समापन के बाद सभी अतिथियों एवं सदस्यों का सहभोज का आयोजन रखा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE