खरगोन। जिले के बड़वाह में बीती रात बस स्टैंड के पास अज्ञात कारणों से चार दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग के चलते चार दुकानें जलकर खाक हो गई। लाखो रूपये के नुकसान की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। आग लगने का कारण अज्ञात है।
बड़वाह बस स्टैंड के टर्न पर राजेश गुप्ता की अंडा दुकान में अज्ञात कारणों से मध्य रात्रि में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में आसपास की अन्य तीन दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मोबाईल, कपड़ा, जेंट्स पार्लर और अंडा चारों दुकानें जलकर खाक हो गई। आसपास के रहवासियों ने फायर फाइटर की मदद से करीब एक घन्टे की कडी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग पर काबू हो गया, वरना कोई बडा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत, टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर सहित सीएमओ कैलाशचंद्र कर्मा मौके पर पहुंचे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है की आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसानी का अनुमान है।