BREAKING NEWS
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चौथे चरण का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनपद पंचायत रामा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने.. <<     KHABAR : सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विशाल.. <<     KHABAR : मतदान सामग्री का वितरण कल सुबह 7 बजे, जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता के तहत माँदल रैली का.. <<     BIG REPORT :  लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के ग्राम.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी तैयारियां.. <<     LOKSABHA ELECTION 2024: प्रदेश के मुखिया ने मांगे .. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : एमपी में जमीन विवाद को लेकर बड़ी घटना, एक.. <<     BIG NEWS : प्रचार का आखिरी दिन, बीजेपी ने झौंकी ताकत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के तहत एमपी में चौथे चरण के.. <<     BIG REPORT : लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख पास आते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 1:02 pm
BIG NEWS : 24 घण्टे के भीतर शेरपुर में युवक की हत्या करने वाले आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पुलिस ने बदमाशों का गांव में निकाला झुलुस, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के पिपलौदा थाना अंतर्गत ग्राम शेरपुर में गाड़ी का कांच फोड़ने के विवाद में युवक की दंबगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को लेकर ग्राम शेरपुर पहुंची। यहां पर भारी सुरक्षा बल के बीच आरोपियों को गांव में पैदल घूमाया। पुलिस के अनुसार सभी नामजद आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।
ग्राम शेरपुर निवासी 27 साल के धारासिंह पिता जुझारसिंह को 29 दिसंबर की रात करीब 12 बजे दंबगई दिखाते हुए आरोपी राहुल सिंह पिता भोपाल सिंह, गोपाल सिंह पिता मनोहर सिंह, युवराज सिंह पिता गोपाल सिंह, कमल सिंह पिता मनोहर सिंह एवं कान्हा उर्फ दुर्गानारायण सिंह पिता कमल सिंह सभी निवासी शेरपुर घर से मारते-पिटते अपने साथ वाहन में ले गए थे।
आरोपियों ने धारासिंह को अन्यंत्र ले जाकर क्रूरता पूर्वक मारपीट कर गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़ गए थे। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों द्वारा मानसिक रूप से कमजोर धारासिंह की हत्या इसलिए की क्योंकि उसके द्वारा 28 दिसंबर की रात आरोपियों के वाहन पर पत्थर फेंक कांच फोड़ दिया था। युवक का शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया था। शनिवार को आक्रोशितों ने सैलाना-पिपलोदा मार्ग पर करीब चार घंटे तक शव रख चक्काजाम कर दिया था। पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।
प्रदर्शन स्थल पर जावरा एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान और एसडीएम अनिल भाना की समझाइश के बाद भी आक्रोशितों नहीं मान रहे थे। मौके पर राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह के पहुंचने के बाद उनके आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ था। पिपलोदा थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि धारासिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम सभी आरोपियों को ग्राम शेरपुर घटनास्थल की तस्दीक के लिए लेकर गए थे। गिरफ्तार आरोपियों को आज 1 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया। इसके पहले रविवार सुबह मृतक धारासिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE